केदारनाथ धाम में बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड

केदारनाथ धाम में बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड

भोपाल [ महा मीडिया] 

केदारनाथ धाम में बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के कारण तापमान गिरकर माइनस 8°C (-8°C) से भी नीचे पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड की वजह से ऊंचाई वाले इलाकों में पारा लगातार लुढ़क रहा है और वहां पानी की पाइपलाइनें तक जमने लगी हैं। केदारनाथ धाम पिछले 4-5 दिनों से लगातार बर्फबारी की चपेट में है जिससे पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। आज भी यहां का न्यूनतम तापमान -8°C के आसपास बना हुआ है और अधिकतम तापमान भी 0°C या इसके नीचे (-2°C तक) रहने का अनुमान है।

सम्बंधित ख़बरें