अमेरिका में मध्यावधि चुनाव का मतदान आज
भोपाल [ महा मीडिया] अमेरिका में आज मंगलवार 3 नवंबर को मध्यावधि चुनाव होगा और शुरुआती नतीजे मंगलवार शाम से आने की उम्मीद है। कांग्रेस में सत्ता के संतुलन की शुरुआती तस्वीर रात बुधवार सुबह तक सामने आ सकती है। हालांकि जिन राज्यों में मुकाबला कड़ा है खासकर जहां डाक से भेजे गए मतपत्रों (मेल-इन बैलेट) की गिनती में ज्यादा समय लगता है। वहां नतीजों को स्पष्ट होने में कुछ दिन लग सकते हैं। अमेरिका में हो रहे मध्यावधि चुनावों में दोनों प्रमुख पार्टियों- रिपब्लिकन और डेमोक्रेट ने ताकत झोंक रखी है।