कच्चे तेल की कीमतों मे एक बार फिर वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया]
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी आई है। अमेरिका द्वारा ईरान के केश्म द्वीप पर किए गए हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया है। इससे मिडिल ईस्ट से होने वाली तेल की सप्लाई बाधित होने की आशंका बढ़ गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल करीब 0.5% की तेजी के साथ 105.25 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है जबकि अमेरिकी क्रूड 96.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।