सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के बाजारों में पटाखों की खुली बिक्री के जाँच के आदेश दिए
मुंबई [महामीडिया]
सुप्रीम कोर्ट ने आज मंगलवार को दिल्ली के बाजारों में पटाखों की खुली बिक्री की खबर पर चिंता जताई है और आदेश के उल्लंघनों की जांच करने को कहा है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने सोमवार को 4 से 6 नवंबर तक सिर्फ प्रमाणित ग्रीन पटाखे बेचने की परमिशन दी थी। साथ ही 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक फोड़ने की परमिशन दी है।