म.प्र कैबिनेट ने 15 नए सैटेलाइट टाउनशिप सहित कई विकास योजनाओं की स्वीकृति दी
भोपाल [ महामीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई आज कैबिनेट की बैठक में विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति दी गई। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री अधोसंरचना निर्माण, जल संसाधन विभाग की चार परियोजनाएं, स्वास्थ्य विभाग के अस्पताल, वन विभाग के प्रशिक्षण केंद्रों के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है। यह निर्णय मध्य प्रदेश में दीर्घकालिक विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। बैठक में धान उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की तारीख बढ़ाकर 4 नवंबर कर दी गई है। आज के निर्णय के अनुसार प्रदेश में 15 नए सैटेलाइट टाउन विकसित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश की अगली कैबिनेट बैठक 18 नवंबर को गांधी सागर में प्रस्तावित है। यह डेस्टिनेशन कैबिनेट होगी। इंदौर, उज्जैन और भोपाल क्षेत्रों सहित प्रदेश में 15 नए सैटेलाइट टाउन विकसित किए जाएंगे।