स्टेट बैंक के लाभांश में चौदह प्रतिशत की वृद्धि

स्टेट बैंक के लाभांश में चौदह प्रतिशत की वृद्धि

भोपाल [ महा मीडिया] स्टेट बैंक ने जुलाई से सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक को इस तिमाही में कुल ₹23,038 करोड़ का लाभ हुआ है जो पिछले साल इसी समय के मुकाबले करीब 14% अधिक है। उस तिमाही में बैंक को ₹20,160 करोड़ का लाभ हुआ था। इस तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम बढ़कर ₹49,142 करोड़ पर पहुंच गई है। इसमें पिछले साल के मुकाबले करीब 15% की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले साल यह करीब ₹42,847 करोड़ थी। इस दौरान बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता (Asset Quality) में भी सुधार हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें