भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को कोसते हुए लोकतंत्र बचाने की अपील की

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को कोसते हुए लोकतंत्र बचाने की अपील की

भोपाल [महा मीडिया] 

भोपाल में आज बुधवार को भाजपा द्वारा निकाली गई ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी पर तीखे सियासी हमले किए।केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अटल पथ पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किस मुंह से लोकतंत्र की रक्षा की बात करती है जबकि उसके इतिहास में 90 बार चुनी हुई सरकारों को मनमाने ढंग से बर्खास्त किया गया था। उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए खुद को उसका भुक्तभोगी बताया और आरोप लगाया कि कांग्रेस तथा 'इंडी' गठबंधन देश में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को अपनी चुनावी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय आत्मचिंतन करना चाहिए।मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का अपमान कर रहे हैं और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं।यह पदयात्रा टीटी नगर स्थित प्लैटिनम प्लाजा के पास अटल पथ से शुरू होकर रोशनपुरा चौराहे तक निकाली गई। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।

सम्बंधित ख़बरें