सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67 प्रतिशत की वृद्धि
मैहर [ महा मीडिया] भारतीय मानक ब्यूरो ने सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग फीस में 67 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। प्रति सोने के आभूषण (आर्टिकल) पर हॉलमार्किंग की फीस 45 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये कर दी गई है।सोने के कंसाइनमेंट पर न्यूनतम शुल्क 200 रुपये तय किया गया है। चांदी के आभूषणों की हॉलमार्किंग फीस 35 रुपये प्रति आर्टिकल पर पहले की तरह ही स्थिर है इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।