अक्टूबर में शक्कर उत्पादन का नया रिकॉर्ड

अक्टूबर में शक्कर उत्पादन का नया रिकॉर्ड

भोपाल [ महा मीडिया] भारत ने अक्टूबर में शक्कर उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया है। अक्टूबर में 8.45 लाख टन शक्कर का उत्पादन हुआ है।  उत्पादन में आई इस बड़ी तेजी में सबसे मुख्य भूमिका महाराष्ट्र की रही जहां की मिलों ने अकेले 7.20 लाख टन शक्कर तैयार की है। पिछले साल अक्टूबर 2025 में देश भर में केवल 1 लाख टन शक्कर का ही उत्पादन हो पाया था। महाराष्ट्र में 2026-27 के गन्ना पेराई सीजन की शुरुआत हो चुकी है। 1 नवंबर तक राज्य की 124 चीनी मिलों ने 77.07 लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया है।  राज्य में अब तक 97.46 लाख टन गन्ने की पेराई पूरी हो चुकी है। फिलहाल राज्य में 60 सहकारी और 64 निजी चीनी मिलें शुरू हो चुकी हैं। संभावना है कि अन्य मिलें भी जल्द ही पेराई शुरू करेंगी।

सम्बंधित ख़बरें