लोक आस्था का पर्व छठ पूजा 13 नवंबर से
मैहर [ महा मीडिया] लोक आस्था का पर्व छठ पूजा इस साल 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। इस दौरान व्रती पहले दिन नहाय-खाय करते हैं, दूसरे दिन खरना का प्रसाद बनाते हैं, तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करते हैं। छठ पूजा का मुख्य दिन 15 नवंबर, रविवार को है। इस दिन संध्या अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 16 नवंबर को सुबह उषा अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन होगा।
छठ पूजा 2026
- नहाय-खाय- 13 नवंबर 2026, शुक्रवार
- खरना- 14 नवंबर 2026, शनिवार
- संध्या अर्घ्य- 15 नवंबर 2026, रविवार
- उषा अर्घ्य और पारण- 16 नवंबर 2026, सोमवार