मोहन भागवत ने बालाघाट में बालासाहेब देवरस नेत्रालय का लोकार्पण किया

मोहन भागवत ने बालाघाट में बालासाहेब देवरस नेत्रालय का लोकार्पण किया

भोपाल [ महा मीडिया] 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज मंगलवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र स्थित कारंजा गांव पहुंचे। कारंजा गांव संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहेब देवरस और ज्येष्ठ प्रचारक भाऊराव देवरस की पैतृक भूमि है। उन्होंने कारंजा में स्मृति भवन और बालासाहेब देवरस नेत्रालय का लोकार्पण किया। इस नेत्रालय का संचालन माधव नेत्रालय द्वारा किया जाएगा जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर नेत्र चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाना है।

सम्बंधित ख़बरें