भावनगर सड़क हादसे में छह लोग मरे

भावनगर सड़क हादसे में छह लोग मरे

भावनगर [ महा मीडिया ] 

गुजरात के भावनगर जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। भावनगर के पास त्रापज के निकट एक तेज रफ्तार बोलेरो कार आगे चल रहे एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो कार में सवार सभी लोग अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड के 2 अलग-अलग प्लांट के स्टाफ सदस्य थे। हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोगों की पहचान विजयभाई, साधुभाई, जिग्नेशभाई, भार्गवभाई, हिरेनभाई और योगेशभाई के रूप में हुई है। दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही अलंग शिपयार्ड और मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने सभी 6 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की आगे की जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें