हरमनप्रीत ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से सन्यास लिया
पुणे [महा मीडिया]
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 6 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) की कप्तानी छोड़ दी है।उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रही हैं और एक खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम के लिए खेलना जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आसान नहीं था लेकिन वह टीम को सबसे आगे रखती आई हैं और अब सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी। यह निर्णय गुवाहाटी में हुई बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग के एक दिन बाद आया है। उनकी कप्तानी में भारत ने पिछले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप और हाल ही में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। महिला टी20 इंटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर ने भारत की कप्तानी करते हुए 155 मैचों में 92 जीत दर्ज कीं। इस दौरान टीम को 57 मुकाबलों में हार मिली। उनका जीत प्रतिशत 59.35 रहा जबकि हार का प्रतिशत 36.77 रहा । वनडे इंटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर ने 51 मैचों में भारत की कप्तानी की इनमें टीम ने 30 मुकाबले जीते जबकि 19 में हार मिली एक मैच टाई रहा । टी20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में हरमनप्रीत का कप्तानी रिकॉर्ड 59% के आसपास जीत प्रतिशत के साथ रहा । टेस्ट क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर ने भारत की 5 मैचों में कप्तानी की है इनमें टीम ने 4 मुकाबले जीते जबकि सिर्फ 1 मैच में हार मिली उनका जीत प्रतिशत 80 रहा। कप्तानी के साथ हरमनप्रीत कौर ने बल्ले से भी भारतीय महिला क्रिकेट को लंबे समय तक मजबूती दी है टेस्ट में उनके नाम 8 मैचों में 304 रन हैं जबकि वनडे में उन्होंने 164 मैचों में 4541 रन बनाए हैं । वनडे में उनके नाम 7 शतक और 24 अर्धशतक हैं।