गाजियाबाद में लाखों की काली मिर्च जब्त
भोपाल [ महा मीडिया] काली मिर्च को ‘मसालों का राजा’ कहा जाता है। गाजियाबाद में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की छापेमारी में करीब 13 लाख रुपए से ज्यादा की नकली काली मिर्च जब्त की गई। जांच में सामने आया कि घटिया क्वालिटी वाले दानों को मैदा, गोंद और रिफाइंड तेल से बनाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान 1200 किलो मिलावटी काली मिर्च और 975 किलो तैयार माल बरामद हुआ है।