असम के नागांव जिले में भूकंप के झटके

असम के नागांव जिले में भूकंप के झटके

मुंबई [महा मीडिया] 

असम के नागांव जिले में मंगलवार सुबह मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।  रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप के झटके सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर दर्ज किए गए। इस भूकंप का केंद्र नागांव में जमीन से लगभग 33 किलोमीटर की गहराई में था।सुबह आए इन झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई हालांकि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

सम्बंधित ख़बरें