म.प्र. के 11 जिले सूखे की चपेट में

म.प्र. के 11 जिले सूखे की चपेट में

भोपाल [ महा मीडिया] 

म.प्र. के 11 जिले कमजोर मानसून की वजह से सूखे की चपेट में हैं। इनमें इंदौर और उज्जैन भी शामिल हैं। आलीराजपुर, धार और झाबुआ उन टॉप-5 जिलों में हैं जहां सबसे कम बारिश हुई है। इनमें आलीराजपुर सबसे नीचे है जहां 52% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। कम बारिश के कारण सोयाबीन और गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है।उज्जैन और इंदौर जैसे जिलों में पानी के मुख्य स्रोतों का पूरा न भर पाना चिंता का विषय बना हुआ है। म.प्र. की सामान्य बारिश 37.3 इंच है इस बार 35.8 इंच पानी गिरा है।

शीर्ष सूखाग्रस्त जिले 

  • इंदौर
  • उज्जैन
  • बैतूल
  • हरदा
  • नर्मदापुरम
  • रतलाम
  • झाबुआ
  • धार
  • आलीराजपुर (सबसे कम बारिश, सामान्य से 52% कम) 

सम्बंधित ख़बरें