सेबी का व्हाट्सऐप चैनल
पुणे [महामीडिया]
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड [ SEBI ] ने डिजिटल माध्यम से निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल शुरू किया है। इस चैनल से निवेशकों को जागरूकता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही सेबी ने निवेशकों को सोशल मीडिया और फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स से मिलने वाली बिना पुष्टि वाली निवेश सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करने की सलाह दी है। इस व्हाट्सऐप चैनल को नंबर 1800 22 7575 से एक्सेस किया जा सकता है।