सितंबर माह में वाहन बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया]
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए सितंबर 2026 अच्छा रहा है। देश में ऑटो रिटेल बिक्री ने सितंबर महीने में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। त्योहारी सीजन की आहट और मजबूत मांग के चलते ऑटो सेक्टर ने 31.82% की सालाना ग्रोथ दर्ज की है। सितंबर में कुल ऑटोमोबाइल रिटेल बिक्री 25,36,920 यूनिट्स रही, जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 31.82% ज्यादा है। पैसेंजर व्हीकल्स की बात करें तो इनकी बिक्री 32.1% बढ़कर 4,27,213 यूनिट्स रही। वहीं टू-व्हीलर सेगमेंट में भी 33.08% की जोरदार तेजी देखी गई जहां कुल 17,90,188 वाहन बिके। इसके अलावा कमर्शियल और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भी क्रमशः 37.62% और 22.25% की वृद्धि दर्ज की गई है।