म.प्र.में करोड़ों का भुगतान घोटाला उजागर

म.प्र.में करोड़ों का भुगतान घोटाला उजागर

भोपाल [महामीडिया] 

म.प्र.में जननी एक्सप्रेस सेवा में 948 करोड़ रुपये भुगतान का घोटाला सामने आया है। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को नोटिस जारी कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन मांगा गया है।यह मामला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और पुनीत टंडन की प्रेस कांफ्रेंस के बाद सामने आया। पुनीत टंडन ने शपथ-पत्र के साथ लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। लोकायुक्त ने पांच जून 2026 को पहला पत्र भेजा था जवाब न आने पर अब 25 नवंबर 2026 तक रिपोर्ट मांगी है। जय अंबे इमरजेंसी सर्विस को 2024 तक करीब 948 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। आरोप है कि अनुबंध शर्तों, टैक्स और वैधानिक दायित्वों का पालन नहीं हुआ।

 

सम्बंधित ख़बरें