राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय अधिकरण का आदेश रद्द

राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय अधिकरण का आदेश रद्द

मुंबई [ महामीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने फ्लिपकार्ट के विरुध प्रतिस्पर्धा अधिनियम के कथित उल्लंघन की जांच के लिए 2020 में राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय अधिकरण  द्वारा पारित आदेश को मंगलवार को रद्द कर दिया है। अदालत ने यह मामला नए सिरे से विचार के लिए एनसीएलएटी को वापस भेज दिया है। चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की खंडपीठ ने यह आदेश उस दलील के बाद पारित किया जिसमें फ्लिपकार्ट ने कहा कि एनसीएलएटी का आदेश आयकर कार्यवाही में असेसिंग ऑफिसर की टिप्पणियों पर आधारित था जिन्हें बाद में आयकर अपीलीय अधिकरण ने निरस्त कर दिया था।

सम्बंधित ख़बरें