अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हुआ

अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हुआ

भोपाल [ महामीडिया] 

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 5 बजे इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी एक वीडियो साझा किया है जिसमें ट्रम्प को पेरिस के वर्साय पैलेस में समझौते पर हस्ताक्षर करते दिखाया गया है। समझौते के तहत ईरान में युद्ध समाप्त होगा और लेबनान में भी संघर्ष खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही होर्मुज को दोबारा खोलने और अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करने की बात कही गई है। शांति समझौते पर 19 जून को जेनेवा के पास लूसर्न शहर में हस्ताक्षर होने थे लेकिन निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले ही फ्रांस के ऐतिहासिक वर्साय पैलेस में इस पर दस्तखत कर दिए गए।

सम्बंधित ख़बरें