राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बैतूल पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बैतूल पहुंचीं

भोपाल [ महामीडिया] राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गुरुवार सुबह बैतूल पहुंच गईं। वह मिलानपुर टोल नाका स्थित हेलीपैड पर उतरीं जहां राज्यपाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया । इसके पहले इंदौर में हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कुछ देर विमानतल पर रुकने के बाद वह हेलीकॉप्टर से बैतूल के लिए रवाना हो गईं।

सम्बंधित ख़बरें