संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का विरोध प्रदर्शन
भोपाल [ महा मीडिया]
संसद के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष का संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन जारी है। रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर झारखंड भाजपा के सांसद राहुल गांधी से उत्तर मांग रहे हैं। वहीं विपक्ष जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज को लेकर अमित शाह से बयान की मांग कर रहा है। मकर द्वार पर दोनों पक्षों के सांसद आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। विपक्ष जहां गृह मंत्री अमित शाह के उत्तर और अन्य मुद्दों को लेकर अड़ा है वहीं सत्ता पक्ष विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगा रहा है। आज बुधवार को दोनों सदनों में हंगामा हुआ जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।