खरगोन में 8 इंच बारिश का रिकॉर्ड

खरगोन में 8 इंच बारिश का रिकॉर्ड

भोपाल [ महा मीडिया] 

म.प्र. में मानसून सक्रिय है। 24 घंटे में प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में तेज बारिश हुई है। खरगोन में सबसे ज्यादा 8.1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। खंडवा में 5.5 इंच और गुना में 4.6 इंच पानी गिरा है ।  इस मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है और सुरक्षा के मद्देनजर बांधों के गेट खोले गए हैं। मूसलाधार बारिश से जिले की कुंदा और वेदा नदियां पूरी तरह उफान पर हैं। भोपाल में कल रात 2.8 इंच बारिश हुई है।

सम्बंधित ख़बरें