म.प्र.में धान की सरकारी खरीदी के लिए पंजीयन 15 सितंबर से
भोपाल [ महा मीडिया] खरीफ उपार्जन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 15 सितंबर 2026 से शुरू होगा। शासन ने कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित की है। किसानों को पंजीयन कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर सुविधा केंद्र और पंजीयन केंद्र उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय तथा सहकारी समितियों एवं सहकारी संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर निःशुल्क पंजीयन करा सकेंगे।