कौशांबी पटाखा फैक्ट्री धमाके में आठ लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया]
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है जहां पर मनौरी बाजार स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि मलबे से 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
इसके अलावा इस हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं जिनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। धमाका इतना तेज था कि इसकी चपेट में आकर आसपास के कई मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए जिससे पूरे इलाके में मातम का माहौल है।