श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व चार सितंबर को

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व चार सितंबर को

भोपाल [ महा मीडिया] वर्ष 2026 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व शुक्रवार, 4 सितंबर को मनाया जाएगा। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 4 सितंबर को रात 2 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगी और 5 सितंबर को रात 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के हिसाब से 4 सितंबर को पूरे दिन अष्टमी तिथि रहेगी। वहीं इस दिन रोहिणी नक्षत्र रात 11 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के समय नक्षत्र और योग में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दिन सुबह से रात 11 बजकर 04 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें