ओरेकल में हजारों कर्मचारियों की छंटनी

ओरेकल में हजारों कर्मचारियों की छंटनी

भोपाल [ महा मीडिया] 

प्रौद्योगिकी कंपनी ओरेकल दुनियाभर में अपने लगभग 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना बना रही है जिसमें भारत में काम करने वाले कई कर्मचारी भी प्रभावित हो सकते हैं। कंपनी यह कदम क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च को संतुलित करने और अपनी लागत घटाने के लिए उठा रही है।ओरेकल मैनेजमेंट ने अपनी अलग-अलग टीमों से अपने खर्च में कटौती करने के रास्ते तलाशने को कहा है। इस निर्णय का प्रभाव कंपनी के कई विभागों पर पड़ सकता है।

सम्बंधित ख़बरें