अनूपपुर में तेज बारिश
भोपाल [ महा मीडिया] अनूपपुर जिले में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही रिमझिम और तेज बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इन चार दिनों में कुल 32.6 मिमी (1.28 इंच) वर्षा दर्ज की गई है जो दिन-रात जारी रही। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और धान की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 6.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जिसमें अनूपपुर में 15.4 मिमी और पुष्पराजगढ़ में 12.6 मिमी तक बारिश हुई है।