आज म.प्र. का आरजीपीवी तीन भागों मे बांटा जायेगा
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) अब तीन हिस्सों में बांटा जाएगा। मोहन यादव सरकार मध्य भारत, महाकौशल और मालवा रीजन के लिए अलग-अलग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बनाने जा रही है। इसका प्रस्ताव आज मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। मंजूरी के बाद प्रदेश में तीन प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हो जाएंगे।