म.प्र.में वर्ष 2027 को महिला सशक्तीकरण वर्ष के रुप में मनाया जायेगा
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. सरकार वर्ष 2027 को महिला सशक्तीकरण वर्ष के रूप में मनाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के तहत यह घोषणा की है। सरकार ने इसके पहले वर्ष 2025 को 'उद्योग वर्ष' और वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इसके बाद वर्ष 2027 पूरी तरह से माता-बहनों के कल्याण और सशक्तिकरण को समर्पित होगा।