नेपाल त्रासदी में अब तक 956 लोगों की मौत
भोपाल [ महा मीडिया]
नेपाल-तिब्बत त्रासदी में अब तक 956 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें नेपाल में 939 और तिब्बत में 17 मौतें हुई हैं जबकि 3900 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। चीन ने कहा कि उसने 12 दिन पहले ही नेपाल को ईमेल भेजकर भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ की चेतावनी दी थी। नेपाल सेना और सुरक्षा बल दुर्गम इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।