कौशांबी अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में मृतकों की संख्या पंद्रह तक पहुंची
भोपाल [ महा मीडिया] कौशांबी में आबादी के बीच अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट ने अब तक 15 निर्दोषों की जान ले ली। लचर और लापरवाह व्यवस्था के कारण हुई इन मौतों में शामिल 10 बच्चे थे। इसके अलावा चार पुरुष और एक महिला की जान गई। चार मृतक एक ही परिवार के हैं। दो परिवार के तीन-तीन सदस्यों की जान गई। तीन गंभीर घायलों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है। प्रकरण में लापरवाही पर नौ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।