आज सोने की कीमतों मे गिरावट चांदी में बढ़त
भोपाल [ महा मीडिया] सोने और चांदी की कीमतों में आज मंगलवार को अलग-अलग रुख देखने को मिल रहा है। सोना हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि चांदी में तेजी है। विदेशी बाजार में भी कुछ ऐसा ही हाल है। सोना लाल निशान में है जबकि चांदी बढ़त के साथ कारोबार कर रही है। सोना करीब 269 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,191 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज इसका भाव 1,54,100 रुपये से 1,54,783 रुपये के बीच रहा। वहीं चांदी में हल्की तेजी है। चांदी करीब 270 रुपये चढ़कर 2,40,391 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। आज चांदी ने 2,40,338 रुपये का निचला और 2,41,800 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ।