भारी बारिश के चलते चित्रकूट में 80 कच्चे मकान गिरे

भारी बारिश के चलते चित्रकूट में 80 कच्चे मकान गिरे

भोपाल [ महामीडिया] 

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से 80 से ज्यादा कच्चे मकान गिर गए हैं। सतना जिले में एक बार फिर भारी बारिश के चलते बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सोमवार देर रात से शुरू हुआ तेज बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। लगातार बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे 36 गांवों के लिए अलर्ट जारी किया है।

सम्बंधित ख़बरें