शक्कर डीलरों के लिए स्टॉक लिमिट तय
भोपाल [ महा मीडिया] देश में शक्कर जल्द ही सस्ती हो सकती है। केंद्र सरकार ने जमाखोरी रोकने और त्योहारों से पहले कीमतें काबू करने के लिए शक्कर डीलरों के लिए स्टॉक लिमिट घटा दिया है है। 15 सितंबर से चीनी व्यापारी और डीलर्स अधिकतम 2,000 क्विंटल ही स्टॉक रख सकेंगे। यह नया नियम 30 नवंबर 2026 तक पूरे देश में लागू रहेगा। डीलर्स को अब स्टॉक मिलने की तारीख से 30 दिन से अधिक समय तक शक्कर रखने की अनुमति नहीं होगी।