विमान ईंधन की कीमतों में छह रुपये प्रति लीटर की वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया] विमान ईंधन (ATF) की कीमत में 5.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। घरेलू एयरलाइंस के लिए ATF की कीमत 6.28 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है। अब इसकी कीमत बढ़कर 121.28 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यह 5.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इससे पहले 1 अगस्त को भी ATF की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार दूसरे महीने विमान ईंधन महंगा हुआ है। विमान ईंधन एक विशेष प्रकार का पेट्रोलियम-आधारित उत्पाद है जिसका उपयोग हवाई जहाजों और हेलीकॉप्टरों को संचालित करने के लिए किया जाता है।