शेयर बाजार 13 अंकों की गिरावट पर बंद
भोपाल [ महा मीडिया] कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय बाजारों पर दबाव देखने को मिल रहा। घरेलू बाजारों में लगातार दूसरे दिन बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी 50 इंडेक्स 24 अंकों की गिरावट के साथ 24,055 पर बंद हुआ। इसी तरह सेंसेक्स में भी तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स करीब 13 अंक टूटकर 76,944 पर बंद हुआ है। निफ्टी में शामिल 30 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए जबकि 20 शेयरों में तेजी देखने को मिली। इंडेक्स में सबसे ज्यादा टूटने वाला शेयर श्रीराम फाइनेंस रहा जो 4.5 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ है। भारती एयरटेल और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में भी 3-3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही।