नेपाल त्रासदी में मृतकों की संख्या एक हजार के पार

नेपाल त्रासदी में मृतकों की संख्या एक हजार के पार

भोपाल [ महा मीडिया]नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन जिलों में नदियों के किनारे बसे इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। इस आपदा में नेपाल और तिब्बत में अब तक 1,003 लोगों की मौत की खबर है। इनमें नेपाल में 987 और तिब्बत में 16 लोगों की जान गई है। नेपाल के चितवन जिले में सबसे ज्यादा 321 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 4,400 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें