सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए सेमिकॉन योजना घोषित
भोपाल [ महा मीडिया] सेमीकंडक्टर यानी चिप बनाने की पूरी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने सेमिकॉन योजना का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत चिप की डिजाइनिंग से लेकर उसके निर्माण, पैकेजिंग और टेस्टिंग तक अलग-अलग क्षेत्रों को वित्तीय मदद दी जाएगी। इसका उद्देश्य भारत को केवल चिप आयात करने वाले बड़े बाजार के बजाय चिप के उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनाना है। इसके साथ ही देश की रणनीतिक और महत्वपूर्ण जरूरतों के लिए जरूरी सेमीकंडक्टर तकनीक को भारत में ही विकसित करने पर जोर देना है ।