आज शक्कर के थोक भावों मे बीस प्रतिशत की गिरावट

आज शक्कर के थोक भावों मे बीस प्रतिशत की गिरावट

भोपाल [ महा मीडिया] शक्कर की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है लेकिन इसका लाभ अभी आम ग्राहकों तक नहीं पहुंचा है। सोमवार को शक्कर मिलों से बिकने वाली चीनी का भाव घटकर करीब 47 रुपये प्रति किलो रह गया है। 18 अगस्त को यह 67 रुपये प्रति किलो के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। दो हफ्ते से भी कम समय में मिल स्तर पर शक्कर करीब 30 प्रतिशत सस्ती हो चुकी है। इसके बावजूद दुकानों पर शक्कर अभी भी महंगी मिल रही है। रविवार को खुदरा बाजार में शक्कर का औसत भाव 64.23 रुपये प्रति किलो था जबकि थोक भाव 59.72 रुपये प्रति किलो था।

सम्बंधित ख़बरें