प्रयागराज पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में पांच लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया] आज सोमवार को प्रयागराज में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया है। इससे 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 घायल हैं। करीब 15 लोग अंदर फंसे हैं।विस्फोट से पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई है। 50 मीटर के दायरे में आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए हैं। बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ। यह गांव प्रयागराज बॉर्डर पर है। हादसे के समय फैक्ट्री में 25 मजदूर काम कर रहे थे। आसपास के घरों के कुछ लोग भी घायल हुए हैं।