मिशन रंगीन मछली का शुभारंभ

मिशन रंगीन मछली का शुभारंभ

भोपाल [ महा मीडिया] उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज  मिशन रंगीन मछली का शुभारंभ किया। यह पहल भारत को वैश्विक सजावटी मत्स्य व्यापार में प्रतिस्पर्धी बनाने और तटीय क्षेत्रों में नए रोजगार एवं उद्यमिता अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस मामले में लक्षद्वीप को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लक्षद्वीप के पास करीब 4 लाख वर्ग किलोमीटर का विशेष आर्थिक क्षेत्र  है जो भारत के कुल विशेष आर्थिक क्षेत्र  का लगभग 17 प्रतिशत है। इसके अलावा यहां 4,200 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला लैगून भी है। इन समुद्री संसाधनों में उच्च मूल्य वाली मछलियों के दोहन और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर पैदा करने की काफी संभावनाएं हैं। 

सम्बंधित ख़बरें