नर्मदा एक्सप्रेस अब फिर वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी
भोपाल [ महा मीडिया] कोरोना काल से बंद पड़ी बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस अब एक बार फिर वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह के निरंतर प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने इस ठहराव को पुनः अपनी स्वीकृति दे दी है। बिलासपुर-कटनी रेल खंड के अंतर्गत आने वाला वेंकटनगर एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र है, और नर्मदा एक्सप्रेस के यहां रुकने से स्थानीय व्यापारियों, किसानों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।