सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को

सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को

भोपाल [ महामीडिया] सर्व पितृ अमावस्या पितृ पक्ष का सबसे बड़ा और अंतिम दिन है। इस दिन पितृ पक्ष का समापन होता है। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सर्व पितृ अमावस्या होती है जिसे आश्विन अमावस्या भी कहते हैं. इस दिन उन पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म करते हैं जिनका निधन किसी भी माह की अमावस्या तिथि को हुआ हो लेकिन सर्व पितृ अमावस्या का दिन उनके अलावा भी महत्वपूर्ण है। जिन लोगों के निधन की तिथि नहीं पता है उन लोगों का भी श्राद्ध सर्व पितृ अमावस्या पर करते हैं। ऐसा शास्त्रों में बताया गया है। सर्व पितृ अमावस्या के लिए आश्विन अमावस्या तिथि 9 अक्टूबर को रात में 9 बजकर 35 मिनट पर शुरू हो रही है और 10 अक्टूबर को रात 9 बजकर 19 मिनट तक मान्य रहेगी। उदयातिथि और अमावस्या के कुतुप मुहूर्त के आधार पर सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर दिन शनिवार को है।

सम्बंधित ख़बरें