राजगढ़ में नाले में कार बहने से सात लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया] राजगढ़ में निर्माणाधीन पुल पर भारी बारिश के बीच ईको वैन नाले में बह गई। वैन में 11 लोग सवार थे। हादसे में अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है। तेज बारिश के कारण नाले का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अधूरा पुल दिखाई नहीं दिया जिससे वैन नाले में जा गिरी। वैन में 11 लोग (3 पुरुष, 4 महिलाएं और 4 बच्चे) सवार थे जो देवास जिले के सतवास से कड़लावद गांव जा रहे थे।