हिमाचल के चंबा सड़क हादसे में सात लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया]
हिमाचल के चंबा में छतरूंड के पास बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। हादसे का शिकार हुई बोलेरो (एचपी-01सी-2581) ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव की बताई जा रही है। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। महल गांव के लोग पंचायत के काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। इसी दौरान छतरूंड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।