सोने और चांदी की कीमतों मे आज बड़ी गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया]
सोने और चांदी की कीमतों मे आज 28 सितंबर को बड़ी गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 4,065 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया। एक किलो चांदी 9,158 रुपए सस्ती होकर 2.23 लाख रुपए पर आ गई है। अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना लगभग 3,214 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,667 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।अक्टूबर डिलीवरी वाली चांदी करीब 6,661 रुपये लुढ़क कर 2,28,035 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रही है।