उज्जैन शाही मस्जिद विवाद केस में दस लोगों पर एफआईआर, पांच लोग गिरफ्तार
उज्जैन [ महा मीडिया] उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण और शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए भारी विवाद, हंगामा और पथराव के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने जिन 10 लोगों पर एफआईआर की है उनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर हैं। इन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है हालांकि अभी इनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है उज्जैन पुलिस ने शाही मस्जिद विवाद केस में 10 लोगों पर एफआईआर की है। इनमें बाहर से आए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उज्जैन की शाही मस्जिद को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है। तोड़े जाने वाले हिस्से को ग्रीन नेट से ढंक दिया गया है।