उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान हंगामा

उज्जैन [ महामीडिया ] उज्जैन में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई को लेकर आज सोमवार को हंगामा हो गया। महिलाओं ने चक्काजाम किया जबकि कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया।भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। महिलाओं को हटाने के दौरान क्राइम ब्रांच की थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल घायल हो गईं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 900 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। शाही मस्जिद को ग्रीन नेट से ढंक दिया गया है। 

सम्बंधित ख़बरें